L19/ DESK : झारखंड एंटी टेररिस्ट स्कवायड (एटीएस) ने रांची पुलिस के सहयोग से लव कुश शर्मा गिरोह के कुख्यात शूटर रणविजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। संगठित अपराध गिरोह के ख़िलाफ़ बड़ी कारवाई करते पुलिस ने अपराधी बिट्टू खान के हत्या में शामिल कुख्यात रणविजय सिंह को गिरफ्तार किया है। रणविजय सिंह को लालपुर से गिरफ्तार किया गया है। रणविजय सिंह के खिलाफ रांची और धनबाद में कई आपराधिक मामले दर्ज है। यह लव कुश शर्मा गिरोह का मुख्य सरगना बताया जाता था। पुलिस ने इसके पास से चार मोबाइल फोन जब्त किया है।
धनबाद के बरवड्डा में भी गोली चलाने में इसका नाम आया था। साथ ही धनबाद के बरवड्डा थाना क्षेत्र में गोली चलाने का भी आरोपी था. इसके पास से 4 मोबाईल फोन बरामद किया गया. एटीएस की टीम ने विभिन्न जिलों की पुलिस के सहयोग से अब तक रोहित मुंडा उर्फ बिड़ी, अभिषेक मलिक व शुभम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।