L19 DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार, 23 जनवरी को तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. धोनी माता के दरबार करीब दोपहर डेढ़ बजे पहुंचे थे. माही को मंदिर के पुजारी मनोज पांडा ने पूजा कराई. आपको बता दें कि धोनी के आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गए थी, जिसके बाद प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए.
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही आईपीएल में खेलते नजर आएंगे. वहीं, अभ्यास के लिए धोनी जल्द ही चेन्नई भी रवाना होंगे. उससे पहले धोनी माता के दर्शन किए हैं.