
L19/Ramgarh : केंद्र में भाजपा की सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनती युवा मोर्चा रामगढ़ कैंट मंडल ने स्थानीय सुभाष चौक से थाना चौक होते हुए सिदो कान्हू मैदान तक मोटरसाइकल रैली निकाली। इस अवसर पर युवा मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस रैली का नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष तरुण कुमार साव ने की।
इस मोटरसाइकल रैली में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक सोनकर, भाजपा रामगढ़ जिले के मंत्री वसुध तिवारी, नीरज प्रताप सिंह, नीतिश कुमार, धीरेंद्र कुमार साव, अमित ठाकुर, शशि शेखर सिंह, सौरव कुमार, शुभम कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
