
L19 DESK : झारखंड में बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बने निम्न दबाव की वजह से झारखंड में मानसून सक्रिय हो गया है। सोमवार से ही राजधानी सहित अन्य इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना हो गया है। बता दे की सोमवार को कोल्हान प्रमंडल के कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गोइलकेरा में 75 मिमी, जगन्नाथपुर में 60 मिमी, महेशपुर में 58 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।
राजधानी रांची में सुबह से ही बादल छाए हैं और झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है की झारखंड के पूर्वी और मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि अगले 3 दिनों तक राज्य में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) ने आगामी 4 अगस्त तक बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान कई इलाकों पर गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। संताल परगना के साहिबगंज में भी सोमवार को बारिश हुई। 31 जुलाई को जिले में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई बता दे कि झारखंड में अभी भी औसत से कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस अवधि में जहां 455 मिमी से अधिक बारिश होना चाहिए था वहीं 48 फीसदी कम बारिश हुई है। इसकी वजह से गुमला सहित कई जिलों में खेत सूखने लगे हैं। खेतों में दरारें आ गई है। पानी की कमी की वजह से किसान धान की रोपनी नहीं कर पाए। विधानसभा सत्र में भी कम बारिश का मुद्दा उठा। कृषि विभाग भी इसे लेकर चिंतन कर रहा है। दरअसल, मानसून की बेरुखी से पिछले वर्ष भी झारखंड में सूखा पड़ा था।
