Arafat
PAKUR : लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने शनिवार को प्रखंड के दो गांव में महिला ग्राम संगठन समूह के एसएसजी प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किया. विधायक ने सबसे पहले बड़ा घघरी पंचायत के कलदम गांव में डीएमएफटी योजना के तहत 21 लाख 78 हजार 825 रुपए की लागत से बनने वाले आकाश आजीविका ग्राम संगठन का प्रशिक्षण भवन का शिलान्यास किया. उसके बाद नावाडीह पंचायत के सावलापुर गांव में 23 लाख 59 हजार 841 रुपए की लागत से माता मरियम आजीविका महिला ग्राम संगठन प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किया.
इसे भी पढ़ें : वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पेयजल की समस्या का समाधान
इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक की, एवं ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए. ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या बताई. विधायक ने ग्रामीणों की समस्या के निदान हेतु बीडीओ एवं संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिया. इसके पश्चात लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिद्धो-कान्हू व तिलका मांझी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, उपाध्यक्ष रंजन साहा, जावेद अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.

विधायक ने लाभुकों को दिया चेक
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत शनिवार को लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने अपने लिट्टीपाड़ा स्थित आवास में विधानसभा क्षेत्र के चार लाभुकों के बीच चिकित्सा सहायता राशि का वितरण किया. लाभुकों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत 40-40 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. योजना के तहत प्रखंड के तालझारी गांव में सबरुद्दीन अंसारी, अब्दुल अजीज, मेहरन बीबी एवं नुरसेरा बीबी को चेक दिया गया. इस दौरान विधायक ने सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने राज्य सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार सभी के लिए खड़ी है. समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है.
इसे भी पढ़ें : ललमटिया में सिदो-कान्हू जयंती पर प्रतिमा पर नहीं हुआ माल्यार्पण, प्रतिमा के अनादर पर उठे सवाल
