Vijay Thakur
GODDA : ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मेहरमा प्रखंड क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात दी. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया. सिमानपुर के खिरौंधी गांव में लकड़मारा दाह से खिरौंधी ग्राम तक नाला के जीर्णोद्धार कार्य एवं हेड रेगुलेटर निर्माण का शिलान्यास किया गया.
इसे भी पढ़ें : जंगल का काला खेल: मासूम हाथों से चलाया जा रहा है लकड़ी माफिया का साम्राज्य

इसके साथ ही ग्राम पंचायत मड़पा के नाला में बीयर (वियर) निर्माण कार्य तथा बास्कीकित्ता स्थित बड़की बांध में भी बीयर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और ग्रामीणों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद हैं.
इसे भी पढ़ें : बुलेट प्रूफ वाहनों पर सियासत, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, उपयोग और आवंटन पर उठाए सवाल
