L19 DESK : हॉकी झारखंड के अध्यक्ष का कार्यभार भोलानाथ सिंह का संभालने के बाद झारखंड वालीबाल संघ के शेखर बोस पहली बार हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे। हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचने पर अध्यक्ष भोलानाथ सिंह जी ने उन्हें एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभंकर जूही और स्टिक देकर सम्मानित किया। उनके साथ ही झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री सीडी सिंह ,एसके पांडे राजेंद्र सिंह, ओलंपियन हरभजन सिंह सहित कई खेल प्रशासक भी हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे थे सभी खेल प्रशासको को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह जी ने एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी के शुभंकर जूही और हॉकी स्टिक भेंट कर स्वागत किया।