L19 DESK : मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कश्मीरी गेट के पास निगमबोध घाट पर 11.45 बजे अग्नि दी गई है. मुखाग्नि, मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने दिया है और मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए. उनकी अंतिम यात्रा इहलोक से शुरु की गई और नम आखों से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, मनिक्कार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने विदाई दी.
सिंह को अंतिम दर्शन के लिए ले जाया गया कांग्रेस कार्यालय
बता दें कि निगमबोध घाट पहुंचने से पहले मनमोहन सिंह के पार्थिव शारीर को कांग्रेस कार्यालय ले जाया गया था जहां सभी कांग्रेस के सदस्यगन ने दर्शन किए. वहीं, कार्यालय में करीब 1 घंटे तक मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को रखा गया. जहां कांग्रेस नेता से लेकर कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं ने भी दर्शन किए.
उसके बाद पार्थिव शरीर को आर्मी सेरेमोनिअल ट्रक पर रखा गया और मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई. ट्रक पर राहुल गांधी मोजूद थे. नम आखों के साथ राहुल गांधी, मनमोहन सिंह के शरीर को निगमबोध तक देखते हुए पहुंचे.
उपस्थित रहे देश के तमाम बड़े नेता
मनमोहन सिंह को नगमबोध पर लाया गया जहां पर अंतिम संस्कार में देश कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जगदीप धनकड़ समेत गृह मंत्री अमित शाह, ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अनेक मंत्री, नेता उपस्थित रहे.
डॉक्टर सिंह को 21 तोपों की सलामी दी गई साथ ही उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया. अंतिम संस्कार में काफी संख्या में गणमान्य लोग के साथ आम लोग भी उपस्थित रहे.
बता दें कि डॉ मनमोहन सिंह गुरुवार यानी 26 दिसंबर की रात को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (AIIMS) में अचानक तबियत बिगड़ने और बेहोश हो जाने के कारण रात के करीब 8.06 बजे ले जाया गया, तभी डॉक्टर द्वारा उन्हें वेंटीलेटर पर रखकर इलाज किया जा रहा था, लेकिन उनके फेफड़े में संक्रमण और कई स्वास्थ्य संबंधित समस्या होने के कारण उनका निधन 9.51 बजे हो गया, उन्होंने 92 वर्ष में अंतिम सांस ली.