Arafat
PAKUR : घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी नूर इस्लाम को अमड़ापाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बासमती गांव की है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई की. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें : प्रोजेक्ट प्रयास के तहत तीन दिवसीय पावर रिवीजन कैंप का आयोजन, जेपीएससी परीक्षा की तैयारी की अंतिम रणनीति
क्या है पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि बुधवार दोपहर महेशपुर के छक्कूढाड़ा गांव निवासी नूर इस्लाम बासमती गांव में एक महिला के घर चहारदीवारी फांदकर प्रवेश कर गया. घर में मौजूद 26 वर्षीय महिला के साथ लज्जा भंग करने व दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला के शोर मचाने पर उसके भाई और ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया. उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़िता के लिखित आवेदन पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी. आरोपी को गुरुवार को पाकुड़ जेल भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : डीपीएस, चास का 9वां स्थापना दिवस समारोह, उपायुक्त ने बच्चों को दिया संस्कार और चरित्र निर्माण का संदेश
