L19/Hazaribag : झारखंड के हजारीबाग जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां गाड़ी समेत 10 लोग कुएं में गिर गए। इनमें से 6 लोगों की मौत की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना NH-33 में रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित पद्मा में घटी। यहां रोमी बंगला के पास बुलेट बाइक और टाटा विकटा गाड़ी पानी से लबालब भरे कुएं में जा गिरी।
बताया जा रहा है की कार में 9 लोग सवार थे वहीं 1 व्यक्ति बुलेट में सवार था। घटना के तुरंत बाद 3 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था। बाकी 7 लोग डूब गए थे। इनमें से 6 लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। वही एक शख्स की तलाश अब भी जारी है। तकरीबन 20 फीट कुएं में गिरे 10 लोगों में से 3 लोगों को तुरंत निकाल लिया गया था लेकिन बाकी 7 लोग पानी में डूब गए। उनमें से 6 लोगों की लाश बरामद कर ली गई है। बुलेट चालक को भी निकाल लिया गया था। कार सवार 7 लोग डूब गए। घायलों को हजारीबाग इलाज के लिए भेजा दिया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।