L19 Ranchi : रांची जिला कांग्रेस कमेटी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कस चुँकी है, जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष डॉ.राकेश किरण महतो के नेतृत्व में सभी प्रखंडों में मंडल अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रभारीयों के साथ प्रखंड ,पंचायत ,गांव एवं बूथ स्तर तक सभी कांग्रेसी जान से समन्वय स्थापित कर रणनीति को धारदार बनाने में जुड़ चुकी है, जो भी पुराने एवं वरिष्ठ कांग्रेसी जन हैं उन सब से समन्वय बनाते हुए,उन सबों के अनुभव, विचारों से पार्टी को एक बार फिर से जिला से प्रखंड ,प्रखंड से पंचायत ,पंचायत से गाँव एवं गाँव से बूथ स्तर तक महौल को कांग्रेसमय बनाने तैयारी की जा रही है। प्रखंड स्तर पर मीडिया एवं अन्य क्षेत्रों में रुचि रखने वाले कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उनकी रुचि के अनुसार पदभार सौपा जा रहा है, जिससे उनके समपर्ण और योगदान का लाभ लोकसभा चुनाव 2024 में मिल सके, सभी प्रभारी को उनके प्रभार क्षेत्र में जाने और प्रखंड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द सभी विंग को मजबूत करने का अहवान किया गया, जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने सभी पदाधिकारीयों से कहा कि समय बहुत कम है हम सभी को देश एवं लोकतंत्र की मान सम्मान एवं सुरक्षा के लिए कमर कस लेना है देश की जनता केन्द्र की भ्रष्ट सरकार एवं उनकी नीति से त्रस्त है और आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की नेतृत्व को देख रही है। हमें सभी को सिर्फ उन सभी को भ्रष्ट एवं भ्रष्टाचारी सरकार के विरुद्ध वोट करने के लिये ,आगे लाना है। एवं लोकसभा चुनाव 2024 में माननीय राहुल गांधी के हाथों को मजबूत कर पुनः एक बार केंद्र में कांग्रेस सरकार बनानी है
