रांची : आज बीजेपी को बड़ा झटका लगा है कई विधयकों ने पार्टी को अलविदा कह दिया है नाराज चल रहे लुईस मरांडी, लक्ष्मण टुडू,कुणाल षाड़ंगी गणेश महली और बास्को बेसरा ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के निति-सिद्धांत, पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के मार्गदर्शन एवं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये | इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर पार्टी में शामिल किया |