
L19/Bokaro : झामुमो जिला कमिटी के निर्देशानुसार एवं पर्यवेक्षक बाबू चन्द सौरेन व अम्विका देवी के देखरेख में शुक्रवार को सुन्दर पुर कर्मशाला भवन मे खुटरी पंचायत कमिटी का पूर्णगठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष शंकर सोरेन,उपाध्यक्ष कार्तिक टुडू सचिव राजाराम सोरेन, कोषाध्यक्ष बिन्देश्वर मरांडी, प्रवक्ता बिभिशन मुर्मू आदि का चयन सर्वसम्मति से किया गया। मौके पर तुलसी मरांडी, श्याम नारायण हेम्ब्रम, लालमोहन मरांडी, सुखदेव हेम्ब्रम, कीनू मांझी, बाबूलाल टुडू ,धनीराम हेम्ब्रम ,बिन्देश्वर मरांडी, सुखलाल मांझी एवं सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
