
L19/Ranchi : आज दिनांक 30 मर्ई को झारखंडी खतियानी मोर्चा की बैठक पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व में पुरानी विधानसभा कलब में बुलाई गई। जिसमें सभी प्रमडल व जिला संयोजक उपस्थित रहे। बैठक में गहन चिंतन मंथन के बाद कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। जिसमें 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार से 30 जून तक आवेदन मांगा गया है इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 30 जानकर तक कर सकते हैं। डुमरी उपचुनाव जोरदार ढंग से लड़ना।
छः माह तक प्रमंडल स्तरीय लीडरशीप ट्रेनिंग होगी जो एक से तीन जुलाई तक कोलहान प्रमंडल के जमशेदपुर से प्रांरभ होगी। अगस्त में उतरी छोटानागपुर के मैथन,धनबाद,सितंबर में पलामू प्रमंडल के नेतरहाट, अक्टूबर में संथाल परगना के मासानजोर व नवंबर में दक्षिण छोटानागपुर के रांची में संपन्न की जाएगी। जैसा की सभी जानते है झारखण्ड अलग हुए 23 वर्ष होने को है, इस बीच लगभग सभी राजनीति पर्टी ने बारी-बारी से शाषण किया लेकिन शाषण कम शोषण ज्यादा किया जिससे भारत का सबसे अमीर राज्य में सबसे ज्यादा गरीबी,बेरोजगारी,पलायन,अशिक्षा,कुपोषण,भ्रष्टाचार पाया जाता है।
झारखंडी खतियानी मोर्चा के केन्द्रीय संयोजक पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा झारखंड नवनिर्माण के लिए तीसरे विकल्प के रूप में झारखंडी खतियानी मोर्चा का गठन किया गया है। 2024 में झारखंडी के हाथ में सत्ता का बागडोर सोंपा जाएगा। झारखंड आंदोलनकारी, भाषा,खतियान, स्थानीय नियोजन नीति के आंदोलनकारीक का मोर्चा में स्वागत है। उतरी छोटानागपुर संयोजक इमाम सफी ने कहा झारखंड में लूट और झूठ की राजनीति को हमेशा हमेशा के लिए खत्म करने के हेतु युवाओ को बढ़-चढ़ कर आगे आना होगा।
