L19/RANCHI : झारखंड वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता सात अक्टूबर को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित वेटलिफ्टिंग हॉल में होगी। यह जानकारी झारखंड राज्य वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार जयसवाल ने दी। जयसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता सभी वर्गों के लिए खुली है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन में राज्य के विभिन्न जिलों की टीमों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर दी है। गौरतलब है कि इस एक दिवसीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो कि ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में आयोजित की जाएगी।

