RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की पुलिस व्यवस्था को गतिशील रखने हेतु बड़ा कदम उठाते हुए झारखंड पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए नए वाहनों की सौगात दी है. साथ ही शुक्रवार को ऑनलाइन द्वारा 12 नए अत्याधुनिक थानों का शिलान्यास किया. झारखंड पुलिस को 636 नए चार पहिया और 849 नए दो पहिया वाहन सौंपे गए.
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 12 मार्च 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नए थानों की आवश्यकता है. ये नए थाने अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से सुसज्जित होंगे. जिससे पुलिस बेहतर तरीके से अपराध नियंत्रण कर सके साथ ही जनता की सेवा तत्परता से की जा सके.

पुलिसकर्मियों की प्रतिदिन की पेट्रोलिंग और आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के तहत 1255 चार पहिया और 1697 दो पहिया वाहन स्वीकृत किए गए थे. पहले चरण में 636 चार पहिया और 849 दो पहिया वाहन सौंपे गए हैं.
इसे भी पढ़ें : जन्मदिन पर बोकारो उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों-बुजुर्गों के साथ बिताया समय, अपने पिता को किया याद
