
L19 DESK : न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का निधन आज यानि शुक्रवार 5 : 20 में हो गया। बता दे की कैलाश प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश थे।। मिली जानकारी के अनुसार वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 2018 में उन्होंने न्यायाधीश पद पर योगदान दिया था। इससे पहले बार काउंसिल के सदस्य के रूप में भी उन्होंने महत्वूपर्ण भूमिका निभाई थी। जानकारी के मुताबिक दिवंगत न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव का पार्थिव शरीर मेडिका हॉस्पिटल से उनके डोरंडा नेपाल हाउस स्थित आवास पर श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है। 3 : 00 तीन बजे उनका पार्थिव शरीर उनके आवास से झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में लाया जाएगा। जिसके बाद अंतिम यात्रा करीब 4:00 बजे मुक्तिधाम के लिए उच्च न्यायालय से प्रस्थान करेगा. 4:15 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। बता दे की जस्टिस कैलाश प्रसाद देव के आकस्मिक निधन के कारण झारखंड हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट में आज कोई काम नहीं होंगे.
