L19/Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन एक जून वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करने वाले है। बैठक को लेकर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों को पत्र लिख कर अपने विभाग से संबंधित सभी परियोजनाओं की प्रगति को जोहर पोर्टल पर अपलोड करने का समय दिया है। बता दें कि झारखंड सरकार ने सरकारी योजनाओं को तेज गति देने के लिए जोहार परियोजना पोर्टल का शुरुआत किया है। जिसमें नियमित रूप से सभी विभागों की परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट अपलोड करना है।
बता दें कि इसकी समीक्षा हर माह मुख्य सचिव करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य परियोजनाओं को गति प्रदान करना और समय पर पूरा कराना और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए सामंजस्य बिठा कर काम करना है। बैठक में मुख्यमंत्री पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण, पेयजल, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी हासिल करेंगे।