L19 Desk : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना आज सुबह हुई, जिसमें उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। प्रारंभिक उपचार के लिए उन्हें जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरने के कारण मंत्री सोरेन के मस्तिष्क में चोट पहुंची है और ब्रेन में ब्लड क्लॉट बन गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के एक उच्च स्तरीय अस्पताल में भेजा जा रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने मंत्री सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए जनता से भी दुआएं करने की अपील की है।
झारखंड के शिक्षा मंत्री, हमारे बड़े भाई श्री रामदास सोरेन जी के अस्वस्थ होने की खबर बेहद चिंताजनक है। बाथरूम में गिरने से उन्हें ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।
मैं लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूँ।
आप… pic.twitter.com/EjrpVE3A2Q
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) August 2, 2025