RANCHI : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, हालांकि यह पहली सूची है या आखिरी यह तो भविष्य में पता चलेगा. लेकिन फिलहाल झामुमो ने असम विधानसभा चुनाव में गठबंधन में केवल 7 सीट मिलने के कारण अकेले अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी.
इसे भी पढ़ें : JMM की राह अब ‘एकला चलो’, असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से नहीं बनी बात तो 21 सीटों पर ठोका दावा
सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए असम विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.
नामों की सूची:
- 47, मजबाट (Mazbat) प्रीति रेखा बरला
- 70, बिश्वनाथ (Biswanath) तेहारु गौर
- 106, खुमटाई (Khumtai) अमित नाग
- 87, चबुआ (Chabua) भुबेन मुरारी
- 01, गोसाईगांव (Gossaingaon) फ्रेडरिक्सन हांसदा
- 93, सोनारी (Sonari) बलदेव तेली
- 90, दुलियाजान (Duliajan) पीटर मिंज
- 74, रोंगानाडी (Rongonadi) पावन साउतल
- 84, डिगबोई (Digboi) भरत नायक
- 45, भेरगांव (Bhergaon) प्रभात दास पनिका
- 91, तिंगखोंग (Tingkhong) महाबीर बास्के
- 66, बरचल्ला (Barchalla) अब्दुल मजान
- 68, रंगापारा (Rangapara) मैथ्यू टोपनो
- 83, मार्गेरिटा (Margherita) जरनल मिंज
- 92, नाहरकटिया (Naharkatia) संजय बाघ
- 85, माकुम (Makum) मुना कर्माकर
- 82, डूमडूमा (Doomdooma) रत्नाकर ताती
- 107, सरुपथार (Sarupathar) साहिल मुंडा
- 102, तिताबोर (Titabor) सुश्री सोनिया
- 108, बोकाजन (Bokajan – ST) प्रतापचिंग रंगफार
- 89, खोवांग (Khowang) प्रभाकर दास

इस सूची के जारी होने केबाद झारखंड की राजनीति में हलचल मचना स्वाभाविक है. जहां झामुमो के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार चल रही है. झारखंड की राजनीति में निसन्देह बड़ा बदलाव दिख रहा है. कांग्रेस, झामुमो के इस कदम को लेकर क्या रुख अपनाती है देखना दिलचस्प होगा.
इसे भी पढ़ें : बोकारो सखी महोत्सव 2026 में डीसी व एसपी ने लिया खेल का आनंद, बैलून शूटिंग में निशाना साध ताजा की बचपन की याद
