L19 Ranchi : JCERT ने बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मॉडल सेट प्रश्न पत्र तैयार कर झारखंड एकेडमिक काउंसिल को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मॉडल सेट प्रश्न पत्र दिसंबर में जारी कर दिया जाएगा। प्रश्न पत्र का पैटर्न पूरी तरह मुख्य परीक्षा के तर्ज पर ही होगा। ज्ञात हो कि जैक ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। छह फरवरी से मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं शुरू होंगी। 26 फरवरी तक मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 29 फरवरी से 12 मार्च 2024 तक होगा। एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2024 से जैक बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। बताते चले कि पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 तक परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। ये परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम के 5:20 बजे तक चलेगी। 26 फरवरी तक ये परीक्षाएं चलेंगी। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक बोर्ड) ने इसकी डेटशीट जारी कर दी है। वहीं 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट जून के दूसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।
