L19 Desk : नागपुरी जगत के जाने माने स्टार और जतरा किंग के नाम से मशहूर नितेश कच्छप ने शादी कर ली है। उनकी शादी श्यामा दुलारी से हुई है, जो राजधानी रांची के पल्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत हैं। नीतिश और श्यामा की शादी रांची के लटमा में हुई है, जो नीतिश का अपना होमटाउन है।
आपको बता दें कि नीतिश कच्छप झारखंड के मशहूर नागपुरी कलाकार हैं, और उन्हें लोग जतरा किंग के नाम से जानते हैं। नीतिश ने कई सारे स्टेज शो किये हैं, नागपुरी गाने गाये हैं, साथ ही कई सारे नागपुरी फिल्म्स में भी काम कर चुके हैं। हाल ही में आयी नागपुरी फिल्म खोटा सिक्का में भी अपनी एक्टिंग से नीतिश कच्छप ने लोगों का दिल जीता था।