
L19/Bokaro : नावाडीह प्रखण्ड के गुंजरडीह निवासी जयलाल महतो उर्फ जैली अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पुन: आजसू पार्टी में शामिल होए। डुमरी विस क्षेत्र के मधुबन स्थित तेरापंथी कोठी में हुई 23 जून को आजसू पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इसकी विधिवत् घोषणा की गई। बता दे जयलाल बोकारो जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं। पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, गिरीडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन कुमार महतो ने माला पहनाकर व पार्टी का पट्टा देकर उनका स्वागत किया। मौके पर गोमिया विधायक लंबोदर महतो, यशोदा देवी, दीपक महतो, मोहन महतो, सुरेश महतो, बांबी पटेल, शिव कुमार चौधरी, बिक्रांत महतो, टिंकू महतो, प्रयाग महतो आदि थे।
