
L19 DESK : झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश होने की आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इससे जुड़ी सूचना दी है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 जुलाई तक झारखंड के विभन्न क्षेत्रों में बारिश होगी। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने नौ जुलाई तक यलो अलर्ट जारी कर दिया है। कुछ जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी राज्य में कई जगहों पर गर्जन के साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
वहीं, 9 जुलाई को झारखंड में कुछ हिस्सों पर गर्जन के साथ हल्के मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है। जबकि 10 और 11 जुलाई को राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। जबकि 12 और 13 जुलाई को भी राज्य में लगभग सभी हिस्सों पर गर्जन के साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 12 जुलाई को देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज को यलो अलर्ट जारी मे रखा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार जुलाई महीने में अब तक 41.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सिमडेगा में सर्वाधिक 113.4 और बानो प्रखंड में सबसे कम 7.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, झारखंड के कुछ हिस्सों में रूक रूक कर बारिश हो रही है। जबकि राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में पांच एमएम बारिश दर्ज किया गया। जबकि रामगढ़ में 13.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया, वही गिरिडीह, गुमला, पाकुड़, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, साहेबगंज में पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई। इस दौरान झारखंड का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
