BOKARO : बोकारो के चर्चित लोहा व्यवसायी रितेश सिंह को अमन सिंह गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है. इस मामले को लेकर रितेश सिंह ने सिटी थाने में पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग को लेकर आवेदन दिया है.
इसे भी पढ़ें : नाबालिग बेटे की पुलिस द्वारा पिटाई मामले में पिता ने लगाई न्याय की गुहार

सिटी थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन के अनुसार 15 मार्च 2026 को रितेश सिंह के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल द्वारा उनसे 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई. आवेदन में बताया गया है कि इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई.

इस मामले को लेकर रितेश सिंह ने अपने, अपने पूरे परिवार और अपने सहयोगियों के जान-माल की सुरक्षा की मांग की है. इस संबंध में रितेश सिंह ने व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट और मैसेज में उल्लेखित नामों की भी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई है.
इसे भी पढ़ें : बोकारो में सोमवार की सुबह दो सड़क हादसे, अलग-अलग हादसे में दो की मौत और एक घायल
