RANCHI : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए 21 फरवरी से 23 फरवरी तक शराब की दुकानो को बंद रखा गया है. शराब पीने वालों को 24 फरवरी तक का इंतेजार करना होगा.अर्थात 21 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक राज्य भर में शराब की दुकाने बंद रहेंगी. आपको बता दें कि 23 फरवरी को नगर निकाय के चुनाव होने हैं जिसका परिणाम 27 फरवरी को सामने आएगा. 21 फरवरी की शाम 5:00 बजे से लेकर 23 फरवरी की देर रात तक शराब की दुकाने बंद रहेंगी.
इसे भी पढ़ें : नाम और काम से हैं नौकरशाह, लेकिन रांची के सबसे पॉश इलाके में बन रहा इनका शीशमहल, देखकर रह जाएंगे दंग

झारखंड पुलिस-प्रशासन व संबंधित विभागों ने आपसी सहमति से नगर निकाय चुनाव की शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर के यह कदम उठाया है. इस अवधि में मतदान क्षेत्रों में शराब की बिक्री और शराब परोसने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. इस अवधि में सभी खुदरा शराब दुकान, बार, रेस्टोरेंट, कैंटीन तथा झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के डिपो और गोदाम बंद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : बोकारो डीईओ सह डीसी अजय नाथ झा ने चास के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बीडीओ-सीओ को दिया जरूरी दिशा-निर्देश
प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह निर्णय चुनावी प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने और मतदाताओं को शांतिपूर्ण मतदान करने का माहौल प्रदान करने के संबंध में लिया गया है.
