L19/Ranchi : झारखंड सरकार ने बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों की प्राथमिक कक्षाओं में अवकाश की घोषणा कर दी है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव के निर्देश पर निजी, सरकारी, अल्पसंख्यक, अर्ध सरकारी विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षाएं 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्थगित करने को कहा गया है। उच्चतर माध्यमिक स्तर की कक्षाएं पूर्ववत संचालित की जायेंगी।
