Vijay Thakur
GODDA : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत, गोड्डा द्वारा 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी मैदान, गोड्डा में विशेष खेल प्रतियोगिता ‘ASMITA’ का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम सुबह 09:00 बजे से शुरू होगा. ‘ASMITA’ का अर्थ है “महिलाओं को क्रियाशीलता के माध्यम से प्रेरित कर खेलों में मील का पत्थर हासिल करना”. इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा सभी आयु वर्ग की महिलाओं में सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है.
मेरा युवा भारत, गोड्डा के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक अनिल कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि इस प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के साथ-साथ अन्य मनोरंजन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी. प्रतियोगिता में 13 वर्ष से कम, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतिभागी भाग लेंगी. बताया गया कि इस कार्यक्रम में गोड्डा शहर एवं आसपास की महिला मंडलों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न संगठनों से लगभग 1000 बालिकाओं और महिलाओं के भाग लेने की संभावना है.
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तकनीकी अधिकारियों, स्वयंसेवकों और प्रतियोगिता प्रबंधकों की तैनाती की गई है.आयोजकों ने अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें : “अफवाह” BJP छोड़ पार्टी बदल सकते हैं महागामा के नए मेयर प्रबोध सोरेन, फोन बंद
