BOKARO/CHAS : राज्य में करीब 5 वर्ष बाद 23 फरवरी को संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव के बाद 27 फरवरी की देर रात तक चली मतगणना में समर्थक और जनता यह जानने को उत्सुक रही कि उनके शहरी निकाय का महापौर कौन बना है? 27 फरवरी की सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई मतगणना में राउंड दर राउंड गिनती ने समर्थकों के दिल की धड़कन और उत्साह को बढ़ा दिया था. पहले और दूसरे राउंड के बाद जिस उम्मीदवार ने बढ़त बनाया था अंततः चुनाव परिणाम में वह तीसरे स्थान पर रहा.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए दूरगामी पहल: JEA और ACIC IIT (ISM), धनबाद के बीच MoU

चास के कृषि बाजार में देर रात तक चली मतगणना के बाद चास नगर निगम के महापौर पद के लिए एक बार फिर भोलू पासवान ने बाजी मारी है. उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी अविनाश कुमार को 2969 वोटों से पटखनी दी. पहले स्थान पर रहने वाले भोलू पासवान को 17796, दूसरे स्थान पर अविनाश कुमार को 14827 जबकि तीसरे पायदान पर रहे कांग्रेस समर्थित जमील अख्तर को 10320 मत प्राप्त हुए.
पहला राउंड
पहले राउंड में जमील अख्तर ने बढ़त बनाई थी, दूसरे स्थान पर थे अविनाश कुमार और तीसरे स्थान पर भोलू पासवान रहे थे.
दूसरा राउंड
दूसरे राउंड में भी जमील अख्तर बढ़त बनाए हुए थे दूसरे पोजीशन में भोलू पासवान पहुंच गए और तीसरे में खिसक गए अविनाश कुमार
तीसरा राउंड
तीसरा राउंड रोचक हुआ भोलू पासवान सीधे पहले पोजीशन में पहुंच गए, जमील अख्तर दूसरे पोजीशन पर और अविनाश कुमार तीसरे पोजीशन में पहुंच गए.
चौथा राउंड
चौथे राउंड में थोड़ा फेरबदल हुआ भोलू पासवान पहले ही स्थान पर काबिज रहे लेकिन अविनाश कुमार दूसरे स्थान पर पहुंच गए और जमील अख्तर खिसक कर तीसरे स्थान पर चले गए.
अंतिम राउंड
अंतिम चरण में सारी स्थिति साफ हो गई. भोलू पासवान पहले स्थान पर यथावत बने रहे, अविनाश कुमार दूसरे स्थान पर और जमील अख्तर तीसरे स्थान पर रहे.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह सांसद के कड़े विरोध के बाद बोकारो थर्मल के आरओबी का उद्घाटन हुआ स्थगित, मंत्री योगेंद्र प्रसाद को करना था उद्घाटन
प्रत्याशियों की क्रमवार स्थिति
1-भोलू पासवान 17796
2-अविनाश कुमार 14827
3-जमील अख्तर 10320
4-राज कुमार 5739
5-बिनोद कुमार 4868
6-परिंदा सिंह 3239
7-उमेश ठाकुर 2912
8-गोपाल मुरारका 2887
9-निमाई महतो 2329
10-गजेंद्र प्रसाद हिमांशु 1203
11-राजकिशोर गोप 1179
12-अरविंद कुमार राय 1038
13-सावित्री देवी 1013
14-विकास कुमार पांडे 958
15-अमर कुमार चौरसिया 786
16-जयवीर सिंह 645
17-मो. रफीक अंसारी 611
18-साधु शरण गोप 542
19-निधि कुमारी 494
20-अनिल कुमार वर्मा 472
21-रितु रानी सिंह 446
22-मो. सुल्तान 433
23-अरविंद कुमार 432
24-जवाहर प्रसाद 338
25-अभय सिंह 333
26-प्रदीप वर्मन 276
27-डॉ. राजकुमार 266
28-पंकज कुमार राय 256
29-अहसानुल्लाह शाह 191
30-मो. फैजुद्दीन अंसारी 113
31-विनोद मंडल 111
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ नगर परिषद, अध्यक्ष पदः शबरी पाल ने शेख सेलिना सुल्ताना को 2353 वोट से दी मात
