
L19/Giridih : गिरिडीह के मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देशानुसार इलाक के गादी श्रीरामपुर में चल रहे नायक सुपर सीमेंट फैक्ट्री में छापेमारी की गयी। जहां 4 ट्रैक्टर पत्थर को जब्त किया गया। पुलिस के पहुंचने पर फैक्ट्री मालिक समेत अन्य लोग मौके से फरार हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार, इस फैक्ट्री को चंदन साव नाम के शख्स लंबे समय से अवैध तौर पर संचालित कर रहे थे। इस फैक्ट्री में जंगल वाले इलाके से अवैध रूप से पत्थरों को माइनिंग के जरिये निकालकर फैक्ट्री में उपयोग किया जा रहा था। पत्थरों का पाउडर बनाकर अलग अलग इलाकों में इसकी सप्लाई की जा रही थी। यह कारोबार को चंदन लंबे समय से चला रहे थे। वहीं, पुलिस चंदन को गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध पत्थर खनन कर फैक्ट्री संचालित किये जाने वालों के बीच सनसनी फैल गयी है। नायक सुपर सीमेंट फैक्टरी में चल रहे बड़े पैमाने पर पत्थर फैक्ट्री के बार में बताया जा रहा है कि वन भूमि से अवैध तरीके से पत्थरों की माइनिंग कर फैक्ट्री में उसे लाकर पाउडर बनाया जाता था। इसकी सप्लाई विभिन्न जगहों पर की जाती थी। इस फैक्ट्री का संचालन इलाके के कुछ सफेदपोशों के संरक्षण में किया जा रहा था। फिलहाल, पुलिस फैक्ट्री के मालिक चंदन साव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारियों में जुटी है। वहीं, इस मामले की जानकारी खनन विभाग को दे दी गयी है।
