Arafat
PAKUR : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांडोपारता गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पत्थर से कुचलकर पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार सुबह लगभग दस बजे बेसगा पहाड़िया, गांव के समीप पहाड़ी नाला में मछली पकड़ने गया था और कुछ देर में अपनी पत्नी बेदी पहाड़ीन को भी यह कहकर बुलाया कि दोनों मिल जुलकर ज्यादा से ज्यादा मछली पकड़ेंगे.
इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार
इधर पति के बुलावे पर जैसे ही पत्नी पहाड़ी नाला में मछली पकड़ने पानी में उतर रही थी, तभी पति उसे पत्थर से मारने लगा. किसी तरह जान बचाकर वह घर की ओर भागने लगी. लेकिन भागने के क्रम में पैर फिसल कर गिर गई, उसके पति ने उसे पकड़ कर साड़ी से दोनो हाथ को बांध दिया और जमीन पर लेटा कर सर पर पत्थर से कुचलकर हत्या कर भाग गया.

प्रत्यक्षदर्शी मवेशी चराने वाले युवाओं के अनुसार बेदी पहाड़ीन अपने पति से पैर पकड़ कर जान की भीख मांग रही थी और दो बच्चों का हवाला देकर गिड़गिड़ाती रही. लेकिन यमराज रूपी पति ने उसकी एक नही सुनी और पत्थर उठाकर सर पर पटक दिया. जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई. बेदी पहाड़ीन अपने पीछे दो नन्हे-मुन्हे बालक को छोड़ गई.
इधर थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद की वजह से पति बेसगा पहाड़िया ने अपने पत्नी की हत्या पत्थर से कुचलकर कर दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि हत्यारे को जल्द ही पकड़ कर कानून के हवाले कर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
