
L19/Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में मंगलवार को संथाल परगना के गोड्डा जिले के महागामा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता रहे निरंजन सिन्हा और उनके समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा। निरंजन सिन्हा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सुबह ही गोड्डा से भाजपा पार्टी कार्यलाय पहुंचे थे,जहाँ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी का (गमछा) पट्टा पहनाकर पार्टी में विधिवत शामिल होने की घोषणा की। इसके अलावा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और राजद के भी दर्जनों कार्यकर्ता को भजपा में शामिल किया गया।
इस सारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश स्वागत में कहा कि राज्य के हेमंत सरकार ने पूरे राज्य को भ्रष्टाचार का राज्य बना दिया है। झारखण्ड में जितना भ्रष्टाचार अब हुआ है, उतना कभी नही हुआ है। हेमंत सरकार को हमलोग मिलकर 2024 में जवाब देंगे और सत्ता से हटाने का काम करेंगे। प्रकाश ने आगे कहा कि भाजपा पार्टी हमेसा झारखण्ड हित के लिये काम किया है,और करते रहेंगे। इस बार लोकसभाचुनाव में 14 सीट में से 14 सीटों पर जीत दर्ज करके मोदी के हाथों को और मजबूत करना है तथा विधानसभा चुनाव में भी इतिहासिक जीत दर्ज करके सरकार बनाना है। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्त्ता और पार्टी के नेता उपस्थित रहे।
