रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज झारखंड आंदोलन के प्रणेता पूर्व विधायक स्व० दुर्गा सोरेन की जयंती दिवस पर दुर्गा सोरेन स्मारक, लोवाडीह, नामकोम स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय, मोर्चा के शीर्ष नेता मुश्ताक आलम सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता ने भी स्व दुर्गा सोरेन की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
