L19/ Ranchi : लोकतंत्र 19 चैनल के खबरों के मध्यम से हमने आपलोगों के बीच बीते जून 2023 को हरमू नदी की विलुप्ता की कहानी को साझा किया था, अपने खबरों में देखा था कि किस प्रकार 85 करोड़ रूपय खर्च करने के बाद भी हरमू नदी अब नाला बन चुकी है, सरकार और प्रशासन हर बार कहती रही हम राँची की लाइफ्लाइन कही जानी वाली नदी को सँजो कर रखेंगे और तस्वीरों के माध्यम से लोगों को बहुत भ्रमित किया लेकिन हरमू नदी की हालत दिन बा दिन खराब होते ही रहे हैं। आज यह मामला झारखंड हाईकोर्ट में पहुँच चुका है, जाँच टीम ने अपनी रिपोर्ट में पेश किया है कि 182 घरों में से 178 घर बिना नक्से के बने है। अब देखना ये है, कि हाईकोर्ट अपने फैसले में क्या सुनाती है? और क्या इन घरों को हटाकर नदी को पहले की तरह बनाने में सफल हो पाती है।
