L19 Desk : गुरुजी शिबू सोरेन की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने पिता शिबू सोरेन के साथ विशेष विमान से दिल्ली रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। सांस में दिक्कत के कारण कुछ साल पहले भी गुरुजी को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस संबंध में पूछे जाने पर झामुमो के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने बताया कि गुरुजी को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिये दिल्ली ले जाया गया है, हर कुछ महीनों के अंतराल पर डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की जांच करते हैं। स्वास्थ्य जांच होने के बाद वे जल्द रांची लौट आयेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पिता शिबू सोरेन को वापस लौटने में 2-3 दिनों का वक्त लग सकता है।