L19/DESK : कल मंगलवार को मुबई से छह जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने गिरफ्तार किया था। बुधवार सुबह अमन श्रीवास्तव को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई से रांची लाया गया, इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
बताते चले कि इससे पहले जब रांची पुलिस पांडेय गिरोह के विकास तिवारी को नोएडा से गिरफ्तार कर रांची लायी थी, तो यहां सुशील श्रीवास्तव के बेटे अमन श्रीवास्तव के कहने पर गैंग के शूटर सुजीत सिन्हा ने विकास तिवारी की हत्या के लिए तीन शूटर्स भेजे थे। हालांकि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। झारखंड एटीएस की टीम ने मुंबई एटीएस के सहयोग से अमन श्रीवास्तव को मंगलवार को मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था।
पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार मंगलवार को अमन श्रीवास्तव मुंबई कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे ट्रांजिड रिमांड पर रांची लाया गया। कुख्यात गैंगस्टर अमन के खिलाफ रामगढ़, लातेहार और रांची जिले के अलग-अलग थाने में कुल 23 से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं। झारखण्ड पुलिस काफ़ी दिनों से इसकी तलाश में थी जो अंततः मंगलवार को पूरी हो पाई।