L19 DESK : रांची रेलवे स्टेशन में तीन युवकों के पास से भारी मात्रा में गांजा की बरामदगी हुई है। जांच में पाया गया कि इनके पास कुल 8 बोरी में 45 किलो गांजा था। दरअसल, रांची स्टेशन के प्लैटफॉर्म संख्या 1 पर ओवरब्रिज के नीचे तीन शख्स बैगों में भारी सामान के साथ देखे गये थे। जिसके वजह से वे संदेह के घेरे में आ गये थे, और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उनके बैग भारी मात्रा में गांजा पाये जाने की पुष्टि हुई।
संदिग्ध लोगों की पहचान बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले चंदा कुमार चौधरी, अभिषेक प्रधान और उपेंद्र चौधरी के तौर पर हुई है। गांजा की कीमत तकरीबन साढ़े 4 लाख रुपये बतायी जा रही है। हिरासत में लेने के बाद गांजा और संदिग्धों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है, और आगे की कार्रवाई के लिये जीआरपी रांची को सौंप दिया गया है। मामले में केस दर्ज हो गयी है, अब जांच पड़ताल जारी है। बता दें कि रांची रेल मंडल में गांजे की तस्करी करने वालों को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।