L19 Desk : बीते रात 92 साल की उम्र में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन दिल्ली एम्स में हुआ। मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को AIIMS से उनके आवास लाया गया। जानकारों के अनुसार संभवत: 28 दिसंबर को सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होना है। देरी होने का कारण उनकी एक बेटी के आज रात तक दिल्ली पहुंचना है। जानकारी के लिए बता दें कि 26 सितंबर 1932 को डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म पाक स्थित पंजाब में हुआ था।
डॉ सिंह का 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। डॉ सिंह नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री भी थे। आक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी से डी-फिल उपाधि, पीएचडी कर रखी थी। मनमोहन सिंह बतौर RBI गवर्नर और योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष, 1998 में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और आर्थिक मामलों में भारत के सलाहकार, 1996 में संयुक्त राष्ट्र के लिए काम भी कर चुके हैं। वित्त मंत्री के रुप में 1993 में “यूरो मनी” एवं 1994 में “एशिया मनी” का खिताब मनमोहन सिंह के नाम हुआ था। आर्थिक सुधार मामलों के लिए डॉ. मनमोहन सिंह हमेशा याद किया जायेगा।