L19/DESK : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में सजा काट रहे पूर्व विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो ने रांची सिविल कोर्ट में जमानत की गुहार लगायी है। उन्होंने अपने अधिवक्ता सुनील महतो के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की है। अमित महतो के खिलाफ वर्ष 2022 में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के बाद रांची के धुर्वा थाना में कांड संख्या 208/2022 दर्ज की गयी थी।
ज्ञात हो कि प्राथमिकी में सरकारी काम में बाधा डालने और बिना अनुमति के सड़क जाम करने समेत कई आरोप लगाये गये थे। इस मामले में अमित महतो को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली थी,इसके बाद 27 जून को उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया था। सरेंडर करने के बाद निचली अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।