
L19 DESK : मानसून आया भी तो ऐसा मानो सबके चेहरे खुशी से खिल उठे। गगन और धरती एक लय में थे। राज्य के गांव के किसानों की खुशी का तो कहना ही नहीं। किसान कहते हैं कि खेती का मौसम अच्छा है। काम समय से शुरू हो जाएगा। खरीफ मक्का, मसूरिया, अरहर आदि की बुआई समय से संभव होगी। धान के बीज डालने का काम भी उचित समय में होगा। वैसे धान का बीज डालने का अनुकूल रोहिणी नक्षत्र बीत गया है। आर्द्रा नक्षत्र शुरू है। लेकिन मानसून आने के साथ ही अच्छी बारिश से किसानों में खुशी है। धान के उत्पादन में अपनी विशिष्ठ पहचान रखने वाले विभिन्न जिलों के किसानों की बेचैनी धान का बीज डालने के लिए जैसे-जैसे समय गुजर रहा था वैसे-वैसे बढ़ रही थी। मगर आज खेतों में किसानों की चहलकदमी दिखी जा रहा है। बीज डालने को खेत तैयार करते किसान दिखे। अक्सर मानसून के दगाबाजी से खरीफ की खेती में पिछड़ जाने वाले किसान इस बार पूरी तरह आशान्वित हैं कि समय पर वर्षा होने से पैदावार अच्छी होगी। खेतों में हल चलने लगे हैं। फसल लगाने के पहले किसान अपने खेतों की जुताई कर रहे हैं ताकि खेत में पहले से उग आये खर पतवार निकाल कर बाहर किया जा सके। वहीं कुछ किसानों ने फूर्ति दिखाते हुए अपने खेतों में धान के बीज डाल भी दिए हैं। ऐसे किसानों का कहना है कि इस समय बीज पड़ जाने से समय पर धान के बिचड़े तैयार हो जाएंगे।
