
L19 DESK : झारखंड मुक्ति मोर्चा कि केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक आज यानी 4 जुलाई को रांची के सोहराई भवन में होगी। इसकी अध्यक्षता दिशोम गुरु शिबू सोरेन करेंगे। इस बैठक में उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे। दिन के 10.30 बजे से होनेवाली बैठक में केंद्रीय समिति के 250 सदस्य पार्टी की अगली दिशा क्या होगी, इस पर मंथन किया जायेगा। जानकारी के अनुसार विशेष रूप से अगले वर्ष होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि यहीं से लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया जायेगा। इस केंद्रीय समिति की बैठक में बिहार, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के सदस्य भी हिस्सा लेंगे।
