
L19 DESK : मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के 15 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन्हें 10 हजार रुपये का बांड भरने और अगले एक साल तक शांति-वयवस्था बनाये रखने को कहा गया है। न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी (सदर) ने रांची के इन नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी की है। इसमें कहा गया है कि उनकी तरफ से राज्य में तीन दिनों तक आंदोलन करने की घोषणा की गयी है, जिसमें सीएम आवास के घेराव से लेकर झारखंड बंद तक का कार्यक्रम है। इनसे कहा गया है कि जारी कार्यक्रम में किसी तरह की शांति व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए। नोटिस में मनोज यादव, सत्यनारायण शुक्ला, शमीम अली, अमरदीप मुंडा, अम महतो, उमेश यादव, संजय महतो, मोती लाल महतो, सोनू कुमार, विजय कुमार वर्मा, शैलेंद्र यादव, सुमित उरांव, कमलेश राम, अनुल मतो और योगेश भारती शामिल हैं
