
L19 GIRIDIH : गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के कोयरीडीह में बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे दो सगे भाइयों के बीच आपसी विवाद हुआ ।विवाद में अजय राम ने अपने भाई विजय राम पर पेट्रोल छिड़कर माचिस मार दिया। जिस कारण विजय राम गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद का कारण आपसी रंजिश बताया जाता है। दोनों भाइयों की कोयरीडीह में अलग-अलग किराना की दुकान है। जानकारी मिलने पर पुलिस मॉर्के पर पहुंची। इस संबंध में सरिया थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की मौखिक सूचना मिली है।जानकारी प्राप्त होने पर सरिया पुलिस घटनास्थल पर जा रही थी। परंतु बताया जाता है कि घटना के बाद घायल व्यक्ति इलाज हेतु किसी अस्पताल गया है।
