BOKARO : उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने गुरुवार को गोपनीय कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में चंदनकियारी प्रखंड में प्रस्तावित लाइब्रेरी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय वर्मा को लाइब्रेरी के शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन ने नेमरा (रामगढ़) में ‘बाहा पर्व’ में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
उपायुक्त ने कहा कि लाइब्रेरी निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर इसे आमजनों और विद्यार्थियों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए. उल्लेखनीय है कि हाल ही में डीसी ने चंदनकियारी में प्रस्तावित लाइब्रेरी स्थल का निरीक्षण किया था और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे. बैठक के दौरान उपायुक्त ने शहरी क्षेत्रों में भी अध्ययन की सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए मोहल्ला लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड स्तर पर मोहल्ला लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा के स्कूल में शिक्षकों ने लांघी मर्यादा, तीन शिक्षकों पर गिरी गाज
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) जगरनाथ लोहरा और जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) डॉ. अतुल कुमार चौबे को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र जिला प्रशासन को प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया.
