L19 Ranchi : झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल, रांची की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।डेट शीट ऑनलाइन माध्यम से जैक की ऑफिशियल वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में जारी की गयी है। स्टूडेंट्स टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं और विषयवार अपनी परीक्षा तिथियों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
