L19/Hazaribagh : हजारीबाग जिले में जमीन विवाद में कांग्रेस नेता को अपराधियों ने गोली मार दी। हथियारबंद लोगों द्वारा गोली मारे जाने के बाद कांग्रेस वरिष्ठ नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला जमीनी विवाद का है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पांच लोग फरार हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बता दे शुक्रवार शाम को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (ओबीसी सेल) प्रकाश, कोर्रा के कैनरी हिल इलाके में गए थे। वहां उन्होंने एक जमीन खरीदी थी। जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था। जब प्रकाश निर्माण स्थल पर पहुंचे तो वहां भूमाफिया अशोक साव से उनकी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी की गोली भी चल गई। साव के लोगों ने कांग्रेस नेता पर गोलियां चला दीं। इस घटना में प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हालांकि पुलिस ने कांग्रेस नेता पर गोली चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम अशोक साव है। उसके पांच अन्य साथी घटना के बाद मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है। उनको पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
वही डीएसपी राजीव कुमार ने इस घटना पर बताया कि कथित तौर पर भूमि माफिया अशोक साव के नेतृत्व में हमलावरों के साथ उनकी बहस हुई, जिसके बाद उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं। अधिकारी ने बताया कि प्रकाश को रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने साव को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसके पांच साथी भागने में सफल रहे। आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया।