L19/Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पर भारत में पोप के राजदूत आर्कबिशप लियोपोल्डो गिरेली से औपचारिक मुलाकात की । सीएम और गिरेली के बीच मुलाकात के दौरान आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो और बिशप थियोडोर मस्कारेनहन्स भी मौजूद थे। आर्कबिशप गिरेली छह नवंबर को झारखंड दौरे पर पहुंचे थे। 7 नवंबर को जमशेदपुर गए थे, और बुधवार को दिल्ली वापस लौटने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे थे। राज्य सरकार ने आर्कबिशप लियोपोल्डो गिरेली को राज्य का अतिथि घोषित किया था।
