रामनवमी के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन रांची के निवारणपुर स्थित तपोपन मंदिर पूजा-अर्चना करने पहुंचे. इस दौरान मंदिर के पुजारी ने सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चाना कराया.
मंदिर परिसर में स्थित सभी देवी-देवताओं का आर्शीवाद मुख्यमंत्री ने एक कर लिया. इस दौरान उन्होंने राज्य की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. आपको बता दें कि मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. वहीं, पूजा करने के बाद सीएम ने मंदिर के बाहर उपस्थित भक्तों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी.
आज श्री रामनवमी के पावन अवसर पर रांची स्थित ऐतिहासिक श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।
जय सिया राम! pic.twitter.com/ZKlwlGlnGq
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 6, 2025