RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते शनिवार बिना किसी सुरक्षा काफिले और पूर्व सूचना के रांची शहर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया और शहरी व्यवस्थाओं को नजदीक से देखा.
इसे भी पढ़ें : बोकारो DC अजय नाथ झा बोले – सड़कें और इमारतें भी खुशियां मनाने का हक रखती हैं
औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था, पैदल यात्रियों की सुविधा, सड़क व फुटपाथ की स्थिति, साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थलों की हालत तथा नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहरवासियों की Ease of Living और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए त्वरित, व्यावहारिक और प्रभावी कदम उठाए जाएं.
आज मैंने रांची शहर का औचक निरीक्षण किया।
राज्य के प्रत्येक शहर में आवागमन, नागरिक सुविधाओं तथा जीवन की सुगमता को और अधिक बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।
हमारा संकल्प है कि राज्य का हर शहर सुरक्षित, समावेशी एवं खुशहाल बने, जहाँ प्रत्येक नागरिक को… pic.twitter.com/lm4ixdAmnI
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 13, 2025
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची को एक सुरक्षित, समावेशी और खुशहाल शहर के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि विकास योजनाओं का असर केवल काग़जों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका वास्तविक लाभ जमीन पर आम नागरिकों को दिखना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मनरेगा का महाघोटाला! अरबों की लूट, Loktantra19 के हाथ लगे चौंकाने वाले सबूत
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास से जुड़े कार्यों में आम लोगों की जरूरतों और सुझावों को गंभीरता से शामिल किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर का विकास तभी सार्थक होगा, जब हर वर्ग के नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिलें और रांची वास्तव में रहने, चलने और काम करने के लिहाज से एक बेहतर शहर बन सके.
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया और कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नियमित निगरानी और फील्ड विजिट को आवश्यक बताया.
इसे भी पढ़ें : मिस महाराष्ट्र प्रतियोगिता में गढ़वा DDC की बेटी श्रुति मिश्रा बनीं फर्स्ट रनर-अप
इस औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं नगर आयुक्त सुशांत गौरव भी मौजूद रहे.
