
L19/Palamu : पलामू जिले में एक 26 वर्षीय महिला के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि यह वारदात मंगलवार की है लेकिन इस मामले में शिकायत शनिवार को दर्ज हुई। दरअसल, पंचायत कथित तौर पर महिला और उसके पति को घर में कैद कर दी थी। महिला और उसके पति को घर से बाहर जाने से रोका जा रहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि महिला के साथ रेप करने वाला आरोपी गांव के मुखिया का साला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला के पति को मंगलवार की रात एक आयोजन में लेकर गया था। कुछ देर बाद आरोपी महिला के पति को वहीं छोड़कर गांव वापस लौट गया।
इसके बाद वह महिला के घर गया और उसका मुंह बंद कर उसे एक सुनसान जगह ले गया। उसके बाद आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। कुछ देर बाद महिला का पति गांव वापस लौटा। पत्नी को घर पर न देखर वह उसे ढूँढने लगा। इसी दौरान उसने देखा कि आरोपी उसकी पत्नी का रेप कर रहा है। पुलिस ने बताया कि इसके बाद पंचायत में इस मामले को लेकर कई बैठक भी हुईं। पंचायत ने मामले को रफा-दफा करने के लिए महिला को पैसे देने की पेशकश भी की। जब महिला पैसे लेने से इनकार कर दी तब पंचायत ने उसे मायके जाने को कहा। महिला के विरोध करने पर पंचायत ने फैसला लिया कि किसी भी कीमत पर महिला और उसके पति को उनके घर से बाहर नहीं जाने देना है। एक तरह से पंचायत ने महिला और उसके पति को उन्हीं के घर में कैद कर दिया।
